Views of MewarTimes

खबर






पूर्व मुख्यमंत्री सुखाडिया की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत भी पहुंचे

02/02/2018 - उदयपुर। आधुनिक राजस्थान के निर्माता व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाडिया की 36 वीं पुण्यतिथि पर दुर्गा नर्सरी रोड स्थित उनके समाधि स्थल पर स्व. सुखाडिया के पुत्र अरूण सुखाडिया, सुधा सुखाडिया, पौत्र दीपक सुखाडिया, निमिशा सुखाडिया ने दीप प्रज्जलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा कांगे्रसजनों तथा विभिन्न सामजिक संगठनों की और से भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। कांगे्स प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, पूर्व मंत्री गजेन्द्रसिंह शक्तावत, ए.पी. सिंघल, चंदा सिंघल, शहर कांगे्रस अध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, डाॅ. मधुसूदन शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, सुधीर जोशी, अजय सिंह, गणेश डागलिया, धर्मेन्द्र राजोरा, लक्ष्मीनारायण पण्ड्या, सोमेश्वर मीणा, बाबूलाल जैन, राजबाला विश्नोई, रवीन्द्रपाल सिंह कप्पू, अशोक तम्बोली, प्रभुदास पाहुजा, कामिनी गुर्जर, सीमा पंचोजी, यशवन्त सालवी, अमिश शेख, मोहनलाल शर्मा, दलपत सिंह चुण्डावत, उदयनन्द पुरोहित, चन्द्रप्रकाश चितौड़ा, पन्नालाल मेघवाल, संजय मंदवानी सहित सैकड़ों कांगे्रसजनो एवं सामाजिक संगठनों की और से पुष्पांजलि अर्पित की गई।


By : Suresh Lakhan

विज्ञापन