Views
एचआरएच ग्रुप को आईटी पुरस्कार
13/03/2019 - उदयपुर। एच.आर.एच. ग्रुप को आई.टी. क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्यों के लिए दी इकोनोमिकस टाइम्स के वार्षिक सम्मान समारोह में सम्मान प्रदान किया गया। जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में इकोनोमिक्स टाइम्स के बिजनेस हेड अमित गुप्ता ने क्लाउड कम्प्यूटिंग की श्रेणी के तहत एच.आर.एच. ग्रुप आॅफ होटल्स के आई.टी. विभाग के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी डाॅ. विजय चौधरी को पुरस्कार प्रदान किया। एच.आर.एच. ग्रुप आई.टी. विभाग को वर्ष भर आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की उपलब्धियों के लिए ई.टी.सी.आई.ओ. अवार्ड के लिए चयय किया गया। उपरोक्त वार्षिक समारोह जयपुर के क्राउन प्लाॅजा में आयोजित किया गया। दी ऐज आॅफ डिस्ट्रीप्सन के इस वार्षिक समारोह में पूरे भारत वर्ष से 100 से अधिक सी.आई.ओ. ने हिस्सा लिया, जिसमें इन्होंने ऐज आॅफ डिस्ट्रीप्सन पर वार्तालाप व अपने विचार-विमर्श किये। विजेताओं को यह पुरस्कार आईटी क्षेत्र में स्थापित करने के सुअवसर प्रदान करता है।
By : Suresh Lakhan